फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने लगा ली आग, गंभीर

Wed, 01 Mar 2017 12:09 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
set fire - फोटो : PTI
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद एक महिला कमरे के अंदर गई और दरवाजा बंद कर खुद को आग के हवाले कर ली। कमरे से चीख की आवास सुन परिजन परेशान हो गए। दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे परिजनों ने किसी तरह उसे आग से बचाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन



जेठवारा थाना के गंभीरा गांव निवासी रिजवाना (30) पत्नी मोहम्मद यूनुस का किसी बात को लेकर मंगलवार सुबह पति से विवाद हो गया। पति किसी काम से गांव में चला गया तो उसकी पत्नी कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद करके मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर ली। आग की लपटो से घिरने के बाद वह चीखने लगी। शोर पर परिजन के साथ पास पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। दरवाजा को तोड़कर घर में घुसने के बाद किसी तरह उसे बाहर निकाले और आग से बचाकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किये। चिकित्सकों ने हालत नाजुक बताकर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें