संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव फांसी पर लटकता मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो सूचना कोतवाली में दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के दिलेरगंज गांव निवासी लालजी सरोज (55) पुत्र श्रीराम की शादी नहीं हुई थी। इसके चलते वह अपने भाई के साथ ही रहता था। उसके नाम से डेढ़ बीघे जमीन भी। चूंकि भाई के साथ ही रहता था तो उसका खेत आदि भाई ही जोतते थे।
सोमवार की शाम अचानक पता नहीं क्या हुआ वह अपने छप्पर वाले कमरे में फंासी के फंदे से झूलता मिला। इस पर आसपास के लोगों ने उसके भाई को इसकी सूचना दी। सूचना पर गांव के लोग भी भारी संख्या में जुट गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शाम होने के कारण शव का पंचनामा सुबह किया गया। इसके साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।