फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित युवक को अगवा कर जबरन छीने 59 हजार

Thu, 26 Oct 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
पट्टी। कोतवाली पट्टी के डेईडीह धौरहरा गांव निवासी एक दलित युवक ने जबरन अगवा कर 59 हजार की रकम वसलूने के बाद रिहा करने की तहरीर दी है। पीड़ित ने खुद को तमंचा अड़ाकर स्कार्पियों से ले जाने का आरोप जड़ा है। इस मामले में गांव के एक युवक समेत अन्य को नामजद करते हुए तहरीर दी है।  
विज्ञापन


डेईडीह धौरहरा गांव निवासी भुवर हरिजन का आरोप है कि बीते 24 अक्टूबर को वह बाइक से निकला तो घर से कुछ दूर पर गांव के ही एक व्यक्ति ने रोक कर उसकी चाबी ले लिया और उसे पास में खड़ी स्कार्पियों में किसी के बुलाने की बात कह कर भेजा। भुवर का आरोप है कि इस दौरान उसे तमंचा अड़ाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया गया। उसे कई घंटों साथ में बिठाये रखने के बाद उससे एक लाख की रकम रंगदारी में मांगी गई उसके पास पैसा न होने पर उसने एक व्यापारी से पचास हजार की रकम मांग कर दी तथा जेब में रखा 9 हजार भी उससे जबरन ले लिया गया। देर शाम उसे वापस घर के करीब उतार कर लोग चले गए। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस बाबत पूछे जाने पर पट्टी कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि इस तरह की घटना उनकी जानकारी में नहीं है न ही पुलिस को कोई तहरीर ही अब तक मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें