फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के करीब दे दनादन

Sun, 12 Feb 2017 12:33 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस चौकी के करीब बाइक सवार युवकों ने दबंगई दिखाते हुए एक युवक को लात घूंसों के साथ ही बेल्टों से लहूलुहान कर दिया। घटना की व्ीडियोग्राफी कर रहे एक इलेक्ट्रानिक चैनल के रिपोर्टर का कैमरा छीनने का प्रयास किया। नगर कोतवाली के अंबेडकर चौराहे के करीब शनिवार की रात सवा सात बजे दो बाइक सवारों के बीच टक्कर हो गई। जिससे दोनों की बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और बाइक चला रहे लोगों को चोटें आईं। इससे गुस्साए बाइक सवार लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे बाइक चालक को लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान बेल्ट भी युवक पर दबंगई करने वाले बरसाते रहे। लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की लेकिन वे सभी को धक्का दे देते। इस दौरान घटना की वीडियोग्राफी कर रहे इलेक्ट्रानिक चैनल के रिपोर्टर से हमलावरों ने कैमरा छीनने का प्रयास किया। इस पर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फृूूट पड़ा। सरेराह गुंडई करने वाले युवकों को लोगों ने घेर लिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें