फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की नोटबंदी और सपा की गुंडागर्दी से जनता बेहाल

Fri, 10 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन

विज्ञापन
 बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्रा ने कहा कि केंद्र की नोटबंदी और सपा की गुंडागर्दी ने जनता को बेहाल कर रखा है। बसपा ही इससे निजात दिला सकती है।

शुक्रवार को आईटीआई मैदान के सामने आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी कर लोगों को अपने पसीने की कमाई के लिए लाइन में लगा दिया। 150 से अधिक लोगों को अपनी मेहनत की कमाई के लिए जान से हाथ धोना पड़ा। यूपी के नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पसंद नहीं करते। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पर हत्या समेत अन्य मुकदमे दर्ज हैं। फिर भी भाजपा खुद को साफ सुथरा बताती है। अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे पुराने नेताओं को किनारे कर दिया गया। चुनाव आते ही भगवान राम को धोखा देने का काम भाजपा के नेता करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नोटबंदी और प्रदेश सरकार की गुंडागर्दी ने जनता को बेहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी कमियों को छिपाने के लिए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी का दांव खेला। उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपनों का न हो सका, वह प्रदेश की जनता का नहीं हो सकता। साढ़े चार साल तक प्रदेश को लूटते रहे। चुनाव के ठीक पहले अपने परिवार के लोगों को किनारे कर दिया। केवल लूटखसोट के रुपयों को लेकर परिवार में कलह मची। खुलेआम गुंडई और बहन बेटियों की आबरू पर डाका डाला जाता रहा। उधर, पट्टी उपकेंद्र पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा नेता ने कहा कि भाजपा और सपा के फरेब से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। दोनों दलों के नेता जनता को गुमराह कर चुनाव जीतने का सपना पाल रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें