फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये नहीं मिले तो लोगों ने बैंक में जड़ा ताला

Tue, 29 Nov 2016 12:35 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों की बैंक शाखाओं में रुपये लेने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। बैंकों से पर्याप्त रुपये नहीं मिलने से परेशान ग्राहकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कटरागुलाबसिंह में बीओबी की शाखा से रुपये नहीं मिलने पर ग्राहकाें ने बैंक में ताला जड़ दिया। घंटेभर के प्रयास के  बाद जब किसी ने ताला नहीं खुला तो पुलिस ने आरी से ताला कटवाया। इस पर बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


कटरागुलाब सिंह स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में पांच दिन से रुपये के लिए चक्कर लगा रहे बद्री प्रसाद समेत तमाम ग्राहकों ने सोमवार को उस समय ताला ताला जड़ दिया, जब बैंककर्मियों ने रुपये देने से मना कर दिया। घंटेभर तक बंधक रहे बैंक कर्मचारी और अंदर घुसे ग्राहकों को जब बाहर गेट बंद होने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक अभिषेक तिवारी ने चौकी इंचार्ज को फोनकर मामले से अवगत कराया तो वह आरी लेकर पहुंचे।

आसपास जब बद्री प्रसाद की खबर नहीं लगी तो आरी से ताला काटकर लोगों को बाहर निकाला। हालांकि बद्री प्रसाद को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं लोगों का आरोप है कि बड़ौदा उप्र क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक जगेशरगंज में शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने रुपये नहीं होने का बहाना करके करीब 11 बजे बैंक बंदकर चलते बने। इससे नाराज ग्राहकों ने बैंककर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। शनिवार और रविवार को बैंक शाखाओं के बंद होने के कारण सोमवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। वहीं देल्हूपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रसूखदारों को दो-दो लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि सामान्य ग्राहकों को दो-दो हजार रुपये बांटे जा रहे हैं। इससे ग्राहकों की मांग पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें