फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिली बाइक अनहोनी की आशंक

Sat, 08 Jul 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के भिलमपुर गांव में शुक्रवार को कुएं में बाइक मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीण अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इसकी जानकारी मानधाता पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मानधाता पुलिस घटनास्थल को नगर कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए लौट गई।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मानधाता थाना क्षेत्र के दानपुर निवासी विनोद तिवारी का खेत नगर कोतवाली के भिलमपुर गांव में है। उन्होंने खेत में पंपिंगसेट लगवा रखा था। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर पपिंग सेट के कुएं में एक बाइक गिरी देखी। खबर फैलने पर तमाम लोग पहुंच गए। किसी ने सूचना मानधाता पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मानधाता पुलिस घटनास्थल को नगर कोतवाली क्षेत्र का बताते हुए लौट गई। बाद में भुपियामऊ चौकी की पुलिस पहुंची। कुएं के अंदर कोई उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके चलते बाइक को बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने जानकारी दमकलकर्मियों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें