फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े व्यापारी ने बेचा 50 करोड़ का सोना

Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक बड़े कारोबारी ने एक हजार रुपये व पांच सौ रुपये के नोट खपाने में 50 करोड़ रुपये का सोना बेच दिया। इस बात की भनक लगते ही आयकर विभाग व पुलिस की टीम उसके ठिकाने पर पहुंची, लेकिन दुकान बंद मिली। आयकर विभाग के अफसर बड़े व्यापारी की तलाश में लगे हैं। चर्चा यह भी रही कि व्यापारी की दुकान पर प्रापर्टी डीलरों संग अफसरों ने भी काला धन खपाया।
विज्ञापन



जनपद में प्रापर्टी का काम करने वाले अधिकांश लोगों के पास काली कमाई है। इससे हर कोई वाकिफ है। सूत्रों की मानें तो एक हजार व पांच सौ के नोट बंद होने के बावजूद शुक्रवार की रात शहर के एक बड़े सर्राफ व्यापारी की दुकान भले ही बाहर से बंद दिख रही थी लेकिन भीतर काली कमाई को एक नंबर में करने का खेल चल रहा था। जिसमेें प्रापर्टी डीलरों के साथ कुछ अफसर भी शामिल थे। वे एक हजार व पांच सौ रुपये के नोट के बदले महंगे आभूषण व सोने की सौदेबाजी कर रहे थे। चर्चाओं पर भरोसा करें तो रात दो बजे तक करीब 50 करोड़ रुपये का सोना व आभूषण बेचा गया। जानकारी के बाद पुलिस व आयकर विभाग की टीम ने उस दुकान पर छापामारी भी किया लेकिन दुकान बंद होने के कारण टीम के लोग असली खेल समझ नहीं सके और लौट गए। व्यापारी के मोबाइल पर टीम के लोगों ने फोन भी लगाया लेकिन वह उठ नहीं। आयकर विभाग की टीम भले ही ऐसी किसी छापेमारी से इनकार कर रही है, लेकिन बाजार में इस बात की चर्चा तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें