फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की बच्ची से बलात्कार

Sun, 11 Jun 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
 अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को आम बीनने के लिए बाग में गई आठ साल की बालिका के साथ पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची रोते-बिलखते घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर घरवालों के होश उड़ गए। घरवालों ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।  
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज हवा चल रही थी। इस दौरान इलाके के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका अपनी बाग में आम बीनने के लिए चली गई। वहां पहले से ही पड़ोस का युवक मौजूद था। सुनसान देखकर उसने बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। वह उसे झाड़ियों में खींच ले गया और दुराचार किया। जिससे वह खून से लथपथ हो गई। थोड़ी देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजन सन्न रह गए। परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में उसके घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। बालिका के साथ दरिंदगी को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियात के तौर पर पुलिस नजर रखे हुए है। एसओ अंतू ने बताया कि बालिका को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें