फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को दबंग दे रहे धमकी

Wed, 01 Mar 2017 12:09 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के उत्तर का पुरवा बासी में शंकर जी और शनिदेव का मंदिर है। मंदिर की देखरेख और पूजा पाठ करने वाले पुजारी को गांव के कुछ दबंग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी स्व. संपति वर्मा ने अपनी भूमि को मंदिर के नाम से करीब 40 वर्ष पहले दान दे दिया था। भूमि पर शंकर जी और शनिदेव की मंदिर बनी हुई है। करीब 40 वर्ष से इस मंदिर की देख रेख और पूजापाठ बाबा मंगलदास कर रहे हैं। शनिवार को मंदिर में मेला भी लगता है। मंगलदास ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग युवक हैं जो नशे में धुत होकर आते हैं और जानलेवा धमकी देते हैं। इतना ही नहीं वे मंदिर को छोड़कर भाग जाने की बात कहते हैं। जबकि मंदिर के बगल मंगलदास के दो साथियों का समाधि स्थल भी है। एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें