फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूबाए के महामंत्री समेत 33 पर केस

Wed, 23 Nov 2016 12:48 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर में जमीन को लेकर हुए विवाद में कोतवाली पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रमुख और एक वकील की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने वाली कोतवाली पुलिस ने दूसरी तरफ से महिला की तहरीर पर जूनियर बार एसोसिएशन (जूबाए) के महामंत्री समेत तीन नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


विकासनगर अचलपुर में सोमवार को जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर ईंट पत्थर चले थे। इसमें जूनियर बार एसोसिएशन के महामंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा घायल हो गए। अन्य वकीलों को भी चोटें आईं। पूर्व प्रमुख और वकील विवेक त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार देर रात अचलपुर निवासी मुन्ना यादव, सुधाकर सिंह, भानू यादव, पुनीत यादव, आरएन पाल व करीब 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दूसरी ओर से विद्या देवी पत्नी राम बहादुर यादव की तहरीर पर पुलिस ने जुबाए के महामंत्री गिरीशचंद्र मिश्रा, जयप्रकाश मिश्रा, विवेक त्रिपाठी और तकरीबन 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। विद्या देवी का आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने जेसीबी से रास्ता क्षतिग्रस्त करा दिया। विरोध करने पर पीटा और पूरे मोहल्ले में आतंक फैला दिया। बीच-बचाव के दौरान महिलाओं से अश्लील हरकत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें