फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Thu, 06 Jul 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah
विज्ञापन
आसपुर देवसरा बाजार में बुधवार सुबह एक विवाहिता का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना की जानकारी होने पर सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। खबर पाते मायके के लोग भी पहुंच गए। ससुराली घटना को खुदकुशी बताते रहे, लेकिन बीस फिट ऊंचे पेड़ से शव लटकने के चलते किसी को इस पर यकीन नहीं हो रहा था। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने जेठ, जेठानी व सास के विरुद्ध दहेज के लिए उत्पीड़न करने व हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


आसपुर देवसरा बाजार निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र स्व. जमुना प्रसाद का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व लारपुर गांव निवासी अनीता यादव (22) के साथ हुआ था। संतोष रोजगार के सिलसिले में परदेश में रहता है। बुधवार सुबह घर के पीछे आम के पेड़ पर अनीता का शव फंदे से लटकता देखकर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मायके से अनीता का भाई धर्मराज यादव भी पहुंचा। उसका आरोप था कि दहेज में बाइक व एक लाख नगदी को लेकर अनीता को प्रताड़ित किया जाता था। बीते मंगलवार को शाम पांच बजे उसकी अनीता से बात हुई तो उसने प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जल्द यहां से ले चलने की बात कही थी। सुबह होते ही उसकी मौत की सूचना मिल गई। उसका शव शव बीस फिट ऊपर पेड़ से लटक रहा था। जबकि उसकी बहन ने साड़ी व पेटीकोट पहन रखी थी। ऐसे में वह पेड़ तक कैसे पहुंची। वह किसी डाल पर भी अब तक नहीं चढ़ी थी। धर्मराज यादव की तहरीर पर पुलिस ने घटना के बाद से फरार अनीता के जेठ विनोद कुमार, जेठानी व सास के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का केस दर्ज कर लिया।


आसपुर देवसरा थाने में विवाहिता का शव ले जाने को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के लोग भिड़ गए। जहां उसके मायके के लोग शव ले जाना चाहते थे वहीं विवाहिता की सास व गांव के प्रधान समेत ग्रामीण शव भी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाना चाहते थे। थाना परिसर में ही दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद हाथापाई होने लगी। यह देख पुलिस ने शव को भाई की सुपर्दगी में देकर हिदायत दी कि वह शव घर पर परिजनों को दिखाने के बाद इब्राहिमपुर घाट पर ले आए और दोनों पक्षों के साथ पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाए। तब जाकर वहां से भीड़ हटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें