फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में चले लाठी-डंडे, नौ घायल

Sun, 05 Apr 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से करीब पांच और दूसरे से चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के वनबीरकाछ नकुहा निवासी बजरंगी चौहान का पड़ोसी रमेशर सिंह से रास्ते का विवाद चल रहा है। रविवार सुबह रमेशर सिंह ने बजरंगी के दरवाजे की ओर अपना मुहार बना लिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ ही लाठी, डंडे निकल आए और मारपीट होने लगी।

 इसमें बजरंगी चौहान (55), उसकी पत्नी शोभा देवी (50), बहू सीमा (35) पत्नी बबलू, आरती (22) पत्नी राजेश, भतीजा भोपेंद्र (17) और दूसरे पक्ष से रमेशर सिंह (65), कमला सिंह (15) स्वेता सिंह (18) पुत्री चंदन सिंह, शीला (45) पत्नी मुन्नू सिंह आदि घायल हो गए। इसी बीच शोर पर मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खून से लथपथ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें