फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं पर भड़के एसपी

Mon, 22 Dec 2014 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के साथ ग्रामीण अंचलों में चोरी की घटनाओं पर पुलिस अधीक्षक का पारा गरम हो गया। लापरवाही बरतने वाले दो सिपाहियों को उन्होंने निलंबित कर दिया। मातहतों को रात में गश्त तेज करने  का फरमान सुनाया। देर रात तक सीओ सिटी भी कोतवाली में रुके रहे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बलिकरन सिंह यादव ने कंप्यूटर कार्यालय में तैनात आरक्षी संजय कनौजिया और दीपक कुमार को समय से सूचना उपलब्ध न करा पाने के कारण सोमवार को निलंबित कर दिया। शनिवार की रात पूरे ओझा के काली मंदिर, शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में चोरी की घटनाओं को देख पुलिस अधीक्षक का पारा गरम हो गया। चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए रविवार की रात वह सभी थानेदारों का लोकेशन लेने लगे। इसके लिए सर्किल के सीओ को भी मातहतों की कारगुजारी परखने का फरमान सुनाया। इन दिनों शहर कोतवाली, कोहंडौर, फतनपुर, रानीगंज, मानधाता इलाके में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। एसपी के आदेश के बाद नगर कोतवाली में सिओ सिटी एमपी सलोनिया आ धमके। वे देर रात तक कोतवाली में मौजूद रहे और कोतवाली से दस टीमें गश्त पर भेजीं। सभी चौकी इंचार्जों को क्षेत्र के गश्त का आदेश सुनाया। मातहतों की कारगुजारी देखने के लिए रात दो बजे सीओ सिटी शहर में निकले। पिकेट प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी व होमगार्ड मुस्तैद मिले। चिलबिला से लेकर भुपियामऊ और सिटी चौकी पर भी पुलिसकर्मी गश्त पर अलर्ट मिले। एएसपी बृजेश मिश्र ने बताया कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों की गश्त का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। यदि लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें