फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय मांगने पर शिक्षक का सिर फोड़ा

Mon, 23 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
मानदेय मांगने पर कालेज संचालक के करीबियों ने हमला कर शिक्षक का सिर फोड़ दिया। बीच-बचाव करने दौड़े रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े तब उनकी जान बची। घायल शिक्षक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी अभिषेक तिवारी (24) पुत्र गणेश तिवारी देवकली में रिश्तेदार के घर रहता है। नया माल गोदाम रोड करनपुर स्थित एक कॉलेज में वह गत वर्ष कोचिंग पढ़ाने के साथ ही क्लास भी अटेंड करता था। सोमवार को वह अपने रिश्तेदार के घर मौजूद था। तभी दो बाइकों से पांच लोग पहुंचे। वे अभिषेक को बाहर बुलाने के बाद मारने लगे। शोरशराबा सुनकर रिश्तेदार संतोष दौड़े तो हमलावर उनसे भी भिड़ गए। अभिषेक का आरोप है कि हमलावरों में से किसी एक ने उसके सिर पर तमंचे के बट से प्रहार कर दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। मोहल्ले के लोग दौड़े तो हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश करने लगी। घायल शिक्षक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि कॉलेज संचालक ने एक वर्ष से उसका मानदेय रोक रखा है। मानदेय मांगने पर टरकाते रहते थे। इसके चलते वह दूसरे कॉलेज में पढ़ाने के लिए जाने लगा है। इसी के चलते कॉलेज संचालक उस पर दबाव बना रहे थे और अपने करीबियों से हमला कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें