फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईजी स्टांप, उपायुक्त व्यापार कर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

Mon, 23 May 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh
विज्ञापन
मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से गायब मिले एआईजी स्टांप एसके त्रिपाठी और वाणिज्य कर उपायुक्त हरिसहाय सिंह के खिलाफ डीएम को कार्रवाई का आदेश दिया है। निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले राष्ट्रीय निर्माण विभाग के खिलाफ आरसी जारी करने का निर्देश दिया है। विकास भवन में  मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले 47 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए जल निगम के अधिशासी अभियंता को अविलंब निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। पेंशन, आवास, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा वन राजस्व योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा कर नहरों की सिल्ट सफाई अविलंब कराने को कहा। लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों में हो रही गड़बड़ी की जांच टेक्निकल कमेटी से कराने को कहा। उन्होंने दोनों अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुधारने का निर्देश दिया। जिला कारागार में 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कान्फ्रे ंसिंग हाल का निरीक्षण करने के बाद जीजीआईसी पहुंचकर अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए बन रहे छात्रावास का अवलोकन किया। जिला महिला अस्पताल पहुंचे मंडलायुक्त ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर प्रभारी सीएमएस को फटकार लगाई। इस मौके पर डीएम डा. आदर्श सिंह, सीडीओ महेंद्र बहादुर सिंह, पीडी एसपी सिंह, डीडीओ रमाकांत तिवारी, सीआरओ रामसिंह वर्मा सहित सभी विभागों के मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें