फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हीरोइन बनने के लिए घर से भागीं चचेरी बहनें पकड़ी गईं

Sun, 09 Jul 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सतना में मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जेठवारा। टेलीविजन तथा मोबाइल पर फिल्मी कलाकारों की विलासितापूर्ण जिंदगी देखकर दो चचेरी नाबालिग बहनें भी हीरोइन बनने के लिए शुक्रवार की रात घर छोड़कर मुंबई के लिए निकल पड़ीं। जानकारी के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हुई।
दोनों सतना में मिलीं, जहां से लाकर पुलिस ने उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया। एसपी सतपाल अंतिल ने प्रयागराज पुलिस के साथ ही जीआरपी के अफसरों से बातचीत कर सीसीटीवी फुटेज के जरिये चचेरी बहनों को बरामद करने की पहल की।
विज्ञापन

मानधाता थाना क्षेत्र के एक गांव की हम उम्र चचेरी बहनें शुक्रवार की शाम परिजनों से छिपकर घर से भाग निकलीं। परिजन संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। शनिवार को जानकारी पर मानधाता पुलिस अलर्ट हुई। सर्विलांस तथा स्वाट टीम के सहयोग से मिली जानकारी के बाद छिंवकी रेलवे स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई जिसमें दोनों नजर आईं।
मुंबई जाने वाली ट्रेन पर सवार होने की खबर पर पुलिस ने सतना रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की मदद से दोनों चचेरी बहनों को बरामद कर लिया। रविवार को दोनों चचेरी बहनों को मानधाता थानाध्यक्ष तथा उपनिरीक्षक राजेश यादव लेकर लौटे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे टीवी सीरियल के साथ मोबाइल पर फिल्म देखकर हीरोइन बनने का सपना देखती थीं। हीरोइन बनने के लिए ही घर पर बिना किसी को बताए मुंबई जा रही थीं। मानधाता थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया, परिजन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसलिए दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें