फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में चचेरे भाई की पीटकर कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक ने दोस्तों के साथ चचेरे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हमलावरों ने विवादित जमीन पर बनी दीवार गिरा दी और टीनशेड तोड़ डाला। मारपीट के दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। ग्रामीणों के दौडने पर आरोपी भाग निकले। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर शिवरामपुर निवासी रमाशंकर गुप्ता का अपने चचेरे भाई अविनाश कुमार गुप्ता से जमीन को लेकर पुराना विवाद है। विवादित जमीन पर रमाशंकर ने चहारदीवारी बनाकर टीनशेड रखा था। आरोप है कि शनिवार की देर रात अविनाश अपने कई साथियों के साथ धावा बोलकर रमाशंकर के घर में घुस गया। यह लोग चहारदीवारी गिराने के साथ ही टीनशेड तोडने लगे। विरोध करने पर रमाशंकर पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। लोहे के राड से भी उस पर प्रहार किया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। ग्रामीणों के दौडने पर हमलावर भाग निकले। सूचना मिलने पर रात में ही सीओ सिटी अभय पांडेय, अंतू के प्रभारी थानाध्यक्ष टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल रमाशंकर को सीएचसी किशुनगंज ले जाया गया।
हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ पीजीआई गए। जहां इलाज के दौरान उसकी रविवार दोपहर मौत हो गई। यह खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। हत्यारोपी चचेरा भाई अविनाश गुप्ता सेना से रिटायर हुआ है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें