फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस बल्ली पर लटके तार दे रहे मौत को दावत

Mon, 12 Jan 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजादनगर, भुलियापुर, अजीतनगर समेत कई क्षेत्रों में अभी तक बिजली के खंभे नहीं लगे हैं। यहां पर लोग सहायता राशि एकत्रित कर बांस और बल्ली पर तार लटका अपने घर तक ले आए हैं। तेज हवा व बारिश होने पर तार जमीन तक लटकने लगते हैं। इससे लोगों को खतरा बना रहा है। मामले की शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने कई बार विद्युत कार्यालय में की। इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़। शहर के अजीतनगर में बारिश के दौरान बल्ली से तार टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसकी वजह से करंट का संचार पूरी सड़क पर होने लगा। उसकी चपेट में आने पर एक कुत्ते की मौत हो गई। तब लोगों को करंट दौड़ने की जानकारी हुई और बाबागंज विद्युत उपकेंद्र में फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसी तरह आजादनगर में तारों से लदा बांस लुढ़ककर एक गुमटी पर गिर गया। हालांकि आपूर्ति चालू न होने की वजह से दुकानदार गुमटी बंद कर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें