पृथक राजस्व न्यायिक कैडर के गठन के लिए अधिवक्ताओं ने आंदोलन छेड़ने का फैसला किया है। शनिवार को बैठक में सभी अधिवक्ता संगठनों को पत्र लिखकर आंदोलन में सहयोग मांगा गया है। अधिवक्ताओं ने शिवपुरी स्थित कार्यालय पर बैठक की। मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा कि पृथक राजस्व न्यायिक कैडर के गठन की मांग को लेकर अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। इस पर नाराजगी व्यक्त की गई।
अधिवक्ता और संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र शुक्ल ने कहा कि अगर शीर्ष अधिकारियों ने इस दिशा में कोई पहल नहीं की तो अधिवक्ताअ सड़क पर उतरेंगे। सचिव पुत्तूलाल मिश्र ने कहा कि अधिवक्ता अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए आंदोलन का रूख अख्तियार करेंगे। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों और मुख्यालय के अधिवक्ता संगठनों को पत्र भेजकर आंदोलन में सहयोग मांगा जा रहा है। बैठक में अनिल सिंह, लल्लू भारती, बब्बन प्रसाद पांडेय, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, राम सजीवन सरोज, राजेश दुबे आदि मौजूद रहे।