फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : सड़क हादसे में दंपती की मौत, कार ने बाइक में मारी थी टक्कर

Sun, 20 Aug 2023 03:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा शुकुलपुर हरिपाल (49) व पत्नी सीता देवी (45) बाइक से प्रतापगढ़ से वापस आ रहे थे। लीलापुर थाना क्षेत्र के बढ़नी मोड़ के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दंपती सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। 
विज्ञापन
हरिपाल कोरी व सीता देवी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीलापुर थाना क्षेत्र के बढ़नी मोड के पास आर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। पत्नी की मौत शनिवार को मौके पर हो गई थी, जबकि पति ने रविवार को अस्पताल मे दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जेठवारा थाना क्षेत्र के काछा शुकुलपुर हरिपाल (49) व पत्नी सीता देवी (45) बाइक से प्रतापगढ़ से वापस आ रहे थे। लीलापुर थाना क्षेत्र के बढ़नी मोड़ के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दंपती सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजवाया गया जहां पर सीता देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

 

हरिपाल कि हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने स्वरूपरानी प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। एसआरएन में भी हालत नाजुक देख उन्हें पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। इसके बाद शव लेकर थाने पहुंचने परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापगढ़ भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें