फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: इविवि में खेल कोटा प्रवेश की काउंसलिंग 27 से

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने सीयूईटी-2026 के तहत खेल कोटा से प्रवेश के लिए काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है। खेल कोटा के तहत आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर चैथम लाइंस स्थित प्रवेश भवन में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

27 जुलाई को बीएएलएलबी (पांच वर्षीय) व बीएफए व बीपीए, 28 जुलाई को बीकॉम, 29 जुलाई को बीएससी (मैथ व बायो), 30 जुलाई को बीए और 31 जुलाई को बीबीए-एमबीए (पांच वर्षीय), इंटीग्रेटेड कोर्स, बीसीए, बीवोक, आईपीएस (यूजी), बीएससी-एमएससी (एचएस) और बीए-बीएड (एनईपी) सहित अन्य पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग होगी।
काउंसलिंग सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा दोपहर तीन बजे से आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, सीयूईटी स्कोर कार्ड, शैक्षणिक व खेल प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और स्वयं सत्यापित फोटोकॉपी साथ लानी होगी। फिटनेस टेस्ट के लिए सभी अभ्यर्थियों को खेल पोशाक (प्लेइंग किट) में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें