फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पूनम अधिकार को लेकर गंभीर नहीं

Tue, 03 Mar 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के वार्ड नौ (चिकपट्टी) की पार्षद पूनम श्रीवास्तव भी अपने अधिकार को लेकर गंभीर नहीं है। वार्ड का सारा काम उनके पति ही देखते हैं। वह केवल बोर्ड की बैठक में आती जाती हैं। चुनाव बाद से आज तक वे वार्ड की समस्याओं से रूबरू होने के लिए घर से बाहर नहीं निकलीं।
विज्ञापन


इनके घर पहुंची अमर उजाला टीम ने जब उनसे वार्ड के वोटरों की संख्या पूछा तो वह कुछ नहीं बता सकीं। कहना था कि इस बारे में उन्हें नहीं पता। घर की देहरी से बाहर निकले बगैर दरवाजे के पीछे से ही उन्हाेंने टीम से बात की। बताईं कि वार्ड का सारा काम उनके पति सुधीर देखते है। उन्हें वार्ड के बारे में कुछ खास नहीं पता। पूछने पर वह बताईं कि बोर्ड की बैठक में वे जाती हैं मगर उसमें पति जो काम कहते हैं उसी को प्रस्ताव स्वरूप वहां दे देती हैं।

वार्ड के सद्दीक अहमद, हरिश्चंद्र जायसवाल, बबलू जायसवाल महेन्द्र दुबे आदि ने कहा कि सफाई का यहां अभाव है। वार्ड में कई जगह कूड़े का ढेर लगा है। करीब 70 परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में शौचालय नहीं है। गंदगी के चलते मच्छर पनप रहे हैं। जीना दुश्वार हो गया है। डा. अंबरीश के मकान से महबूब राइन की देहरी तक गई नाली धंस चुकी है, जिससे घरों का पानी नहीं निकल पाता है। अनुरोध के बाद वह तस्वीर खिंचाने के लिए दरवाजे के अंदर ही कैमरे के सामने आईं। इनका कहना था कि वे यानी पति से विकास के बारे में पूछ लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें