फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकल गई धनराशि नहीं बने शौचालय

Wed, 22 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
BIO TOILET - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए राजस्व गांवों को बांटी गई धनराशि को प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने निकालकर बंदरबांट कर लिया है। इस बात का खुलासा अफसरों की जांच में हुआ है। इधर मुख्यमंत्री के स्वच्छता अभियान के प्राथमिता देने को लेकर जिले के अफसरों की नींद उड़ गई है। प्रधानों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी कर अविलंब निर्माण कराने को कहा है।
विज्ञापन


जिले में शौचालय निर्माण के लिए अभी तक लगभग चालीस करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। मगर वास्तविक रुप से एक भी गांव ओडीएफ नहीं हुए हैं। हालांकि जिला पंचायत राज विभाग का दावा है कि जिले के 224 गांव अब तक ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के पहले ग्राम पंचायतों को रेवड़ी की तरह बांटी गई धनराशि का उपभोग हुआ या नहीं। इसकी जांच के  लिए डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने जनपद स्तरीय अफसरों की टीम गठित कर मामले की जांच कराई। जांच में खुलासा हुआ कि  अधिकांश गांवों में धनराशि तो निकाल ली गई है, मगर अभी तक निर्माण नहीं किया गया है। कई गांवों मेें ऐेसे भी मामले प्रकाश में आएं हैं कि शौचालय की धनराशि लाभार्थी को देने के बजाय ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी स्वयं बनवा रहे हैं। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि जिस गांव में अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। उन्हें नोटिस जारी कर अविलंब तैयार करने की हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें