फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: महिला रोडवेज कर्मचारी को रौंदने वाला निगम का मकैनिक गिरफ्त से बाहर

Sat, 28 Oct 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते रविवार को बस स्टैंड परिसर में परिवहन निगम की बस से महिला रोडवेज कर्मचारी को रौंदने वाला मकैनिक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। निगम की बस को भी कोतवाली ले जाने के बाद लिखापढ़ी कर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के भुवालपुर निवासी सरला देवी (58) परिवहन निगम में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थीं। बीते रविवार को डिपो से निकलकर वर्कशाप की ओर जा रही थीं। इस बीच मकैनिक दिलीप बस लेकर डिपो से वर्कशाप की ओर जा रहा था। इसी दौरान सरला देवी को रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस बस लेकर कोतवाली चली गई थी। सरला के बेटे की तहरीर पर मकैनिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर परिजनों को समझाकर घर भेज दिया था। आरोपी को पकड़ने के पहले ही बस को कोतवाली से छोड़ भी दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है। इस मामले में एआरएम पीके कटियार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूरी गलती वर्कशाप के फोरमेन की है। उसे मकैनिक को बस चलाने के लिए नहीं देना चाहिए था। इसकी रिपोर्ट तैयार कर आरएम से लेकर अन्य उच्चाधिकारी के पास भेज दी गई है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने कहा कि बस को लिखापढ़ी में छोड़ा गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जिस दिन जरूरत पड़ेगी उस दिन एआरएम बस को कोतवाली या फिर न्यायालय में पेश करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें