नगर कोतवाली के राजापुर में करंट से मृत दंपति के बेटों के न पहुंच पाने पर अंतिम संस्कार को जाता पौत्र शनि कुमार।
- फोटो : pratapgarh
करंट की चपेट में आने से मृत दंपती का मासूम पौत्र ने अंतिम संस्कार किया। लॉकडाउन के चलते तीनों बेटे मां-पिता के अंतिम संस्कार मेें शामिल नहीं हो सके। पड़ोसियों व रिश्तेदारों की मदद से घर के बगल दोनों को दफनाया गया।
नगर कोतवाली के राजापुर औवार निवासी भगवती प्रसाद सरोज (55) अपने मकान के बाहर टीनशेड के दलान में रहते थे। उनकी पत्नी जगपत्ति देवी (50) रविवार दोपहर टीनशेड के दलान में बांधे गए तार के बाड़ पर कपड़ा टांग रही थी।
करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से मृतक दंपती के बेटे प्रेमचंद्र, जयप्रकाश व विजय नासिक से घर नहीं आ सके।
जिसके चलते मासूम पौत्र सनी कुमार ने अपने दादा-दादी का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों की मदद से दोनों के शवों को घर के करीब ही दफनाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।