लॉकडाउन के दौरान अजीतनगर भैरोपुर में मार्च करती पुलिस।
- फोटो : pratapgarh
चौराहों पर अगर भीड़ एकत्रित हुई तो सीधे चौकी इंचार्ज पर गाज गिरेगी। यह बातें डीएम डा. रुपेश कुमार ने शुक्रवार को शहर में सीसीटीवी कैमरे को देखने के बाद कही। चौक, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, श्रीराम तिराहे पर लगे सीसीटीवी ने शुक्रवार को काम करना शुरू कर दिया।
शुक्रवार को डीएम डा. रुपेश कुमार ने शहर का भ्रमण कर चौक, भगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, श्रीराम तिराहे सहित विभिन्न चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। चौकी पहुंचकर रिकार्डिंग की जानकारी ली।
डीएम ने चौकी प्रभारियों को चेताया कि अगर चौराहों पर भीड़ लगी और सामाजिक दूरी को मेनटेन नहीं किया गया तो सीधे उनसे जवाब मांगा जाएगा। सुबह छह से दस बजे तक आवश्यक वस्तुओं की खरीद-फरोख्त करने के लिए उमड़ने वालों पर विशेष नजर रखने को कहा है।
सामानों की खरीद करने वालों को कम-कम एक मीटर की दूरी पर खड़े होने और दुकानदारों से एक मीटर की दूरी बनाए रखने को कहा है। चौकी प्रभारियों ने नियमित रूप से भ्रमण करने और आम नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की खरीद में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने को कहा है।
उन्होंने कहा कि भीड़ लगाने वाले और अनायास घूमने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।