फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: प्रतापगढ़ में फिर मिले 7 कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची 73

Wed, 27 May 2020 11:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को सात और पॉजिटिव मिले। सभी मुंबई व गुजरात से आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस से सभी को कोविड-19 एल-1 अस्पताल ले गई। संक्रमित लोगों में दो का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन


जौनपुर के पिता-पुत्री भी संक्रमित हुए हैं। वह लालगंज में अपने करीबी के घर रुके हुए थे। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 73 पहुंच गई। इलाज के बाद इनमें से 35 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि तीन लोगों की मौ हो चुकी है। 

अंतू थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी एक युवक 12 मई को ट्रक से गांव आया था। 23 मई को उसे खांसी आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी रिपोर्ट बुधवार को पॉजीटिव आई। इसी तरह लक्ष्मणपुर के अमरौना करेली बाग निवासी युवक मुंबई में डंपर चलाता था। वह भी 18 मई को ट्रक से गांव आया था।
विज्ञापन


बुखार व सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं गुजरात के सूरत से कोहड़ौर के सराय जमुआरी गांव में आए तीन युवक भी संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी ओर जौनपुर का एक व्यक्ति अपने परिवार के 6 सदस्यों के साथ 24 मई को स्पेशल ट्रेन से प्रतापगढ़ आया था।

जयमंगल सिंह प्रशिक्षण संस्थान में सभी का कोरोना सैंपल लिया गया। वह अपने घर जाने के बजाए करीबी के घर लालगंज कोतवाली के रोहड़ा में रुक गया। बुधवार को रिपोर्ट आने पर युवक और उसकी बेटी कोरोना पाजिटिव निकले।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को पूरे केशवराय स्थित कोविड -19 अस्पताल में भर्ती कराया। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 73 पहुंच गई है। जिसमें 35 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। जिले में कुल 39 हॉटस्पाट बनाए गए हैं। 141 सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें