फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus: बाजार लगाने पर प्रधान, शिक्षक समेत 64 के खिलाफ मुकदमा

Tue, 31 Mar 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
लॉकडाउन में बाजार लगाने, दुकान खोलने पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर 64 लोगों के खिलाफ कोरोना महामारी फैलाने और धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया। इसमें महेशगंज के एक गांव में बाजार लगाने का मामला था तो कुंडा के दो मामलों में दुकानें खुली रखी गई थीं। 
विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के टांडा गांव में सोमवार की शाम को साप्ताहिक बाजार लगा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने बाजार बंद कराया। लोगों को बाजार से भगाया गया। इसके बाद बाजार लगवाने वाले और उसमें सहयोग करने वाले लोगों को चिह्नित किया गया।

बाजार लगवाने के मामले में गांव की प्रधान केशहिन पत्नी धुन्नीलाल, प्रधानपति धुन्नीलाल, शिक्षक मनोज कुमार पांडेय, सब्जी की दुकान लगाने वाले सदाशिव मौर्य, संजय मौर्य, कृष्णानंद मौर्य, ओमप्रकाश मौर्या, रामशरण मौर्य निवासी टांडा और संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के जयचंदपुर निवासी अमित पटेल, गुड्डू पटेल, तिरछा निवासी ओमप्रकाश पटेल और 50 अज्ञात दुकानदारों के खिलाफ कोरोना जैसी महामारी को फैलाने व धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इसी तरह कुंडा कोतवाली के मवई कला गांव निवासी राकेश साहू पुत्र राम दुलारे पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जमेठी के अशोक कुमार पुत्र इंद्रपाल, बाबूगंज के मनोज कुमार पुत्र मेवालाल, हरनामगंज कुंडा निवासी शेरू केसरवानी पुत्र जगदीश प्रसाद के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें