फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaPratapgarh: रानीगंज-कुंडा के बाद पट्टी पहुंचा कोरोना, धारावी से आए मां-बेटे मिले पॉजिटिव 

Thu, 30 Apr 2020 11:47 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रतापगढ़ जिले में रानीगंज और कुंडा के बाद अब कोरोना पट्टी इलाके में भी पहुंच गया है। पट्टी कोतवाली के बरहूपुर में चार दिन पहले परिवार के साथ धारावी से आए मां-बेटे कोरोना पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


उनके साथ आए पति व दो बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी चार दिन पहले कार से गांव आए थे। जांच रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर संक्रमित लोगों को एंबुलेंस से आइसोलशन वार्ड लेकर पहुंची।

पट्टी कोतवाली के बहरूपुर का एक परिवार मुंबई के धारावी में रहता था। प्राइवेट कार से परिवार के पांच लोग 27 अप्रैल को बरहुपुर स्थित अपने घर पहुंचे। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में रुकने के बजाए अपने घर में ही रुके।
विज्ञापन


मामले की जानकारी के बाद कोहड़ौर सीएचसी की टीम 28 अप्रैल को बरहूपुर पहुंची। सभी लोगों का सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए प्रयागराज भेजा था। गुरुवार को रिपोर्ट आते ही हड़कंप मच गया।

धारावी से आए मां-बेटे कोरोना संक्रमित मिले। जबकि पति व दो बेटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग कोहड़ौर की टीम बरहूपुर पहुंची। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम पट्टी व सीओ पट्टी रमेशचंद्र समेत कई थानों की फोर्स रात में ही बहरूपुर पहुंच गई।

एंबुलेंस से संक्रमित मां-बेटे को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड ट्रामा सेंटर लाया गया। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित लोगों का यात्रा इतिहास खंगाला जा रहा है। संक्रमित महिला का पति टैक्सी चलाता था। सभी लोग निजी कार से घर आए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें