फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलिए: रेड जोन बन रहा शहर

विज्ञापन
उदयपुर के रेहुआ लालगंज गाँव में कोरोना मरीज मिलने पर ग्रामीणों का सेम्पल लेते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
-सप्ताह भर के भीतर तेजी से बढ़े कोरोना के मरीज, 29 पहुंच चुकी है संक्रमितों की संख्या
विज्ञापन

-पल्टन बाजार व दहिलामऊ में दो कोरोना मरीजों की हो चुकी है मौत
प्रतापगढ़। शहर कोरोना का रेड जोन बन रहा है। एक सप्ताह के भीतर कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोगों की लापरवाही के चलते वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। दिनोंदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अकेले शहर में ही अब तक 29 मरीज मिल चुके हैं। दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
कोरोना वायरस का प्रकोप अभी तक ग्रामीण इलाकों में ही दिख रहा था, मगर अब शहर नया हॉटस्पाट बन रहा है। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के मुताबिक शहर में 29 लोग संक्रमित हो चुके हैं। पल्टन बाजार की वृद्धा और दहिलामऊ के रहने वाले कोरोना संक्रमित वृद्ध की मौत हो चुकी है। सप्ताह भर से हर दिन शहर में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर प्रशासन उस इलाके को 250 मीटर के दायरे में सील करा देता है। लोगों की आवाजाही बंद कर दी जाती है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की तमाम कवायदों को धता बताते हुए लोग मनमानी पर उतारू हैं। हॉटस्पाट वाले इलाके में भी लोग घूमते रहते हैं। जिससे संक्रमण फैल रहा है। गुरुवार को भी शहर में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले।
अफसर, स्वास्थ्यकर्मी भी आए चपेट में
शहर में रहने वाले अफसर व स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आ चुके हैं। करनपुर में सीएमओ का बेटा संक्रमित मिला। इसके बाद अपर जिलाधिकारी शत्रोहन वैश्य भी कोरोना संक्रमित हो गए। पल्टन बाजार में मासूम बच्ची भी कोरोना की गिरफ्त में आ गई। विवेक नगर में एएनएम और उसका पड़ोसी ठेकेदार भी संक्रमण के चलते अस्पताल भेजा गया। बलीपुर में फार्मासिस्ट, विवेक नगर में महिला डॉक्टर व उसका भतीजा, दहिलामऊ में महिला, सदर बाजार में कैबिनेट मंत्री के परिवार के तीन सदस्य तो अजीत नगर में एक डॉक्टर, चिलबिला में स्वास्थ्यकर्मी व उसकी मां कोरोना की चपेट में आ गई। सराफ व व्यापारी के परिजन भी कोरोना की गिरफ्त में आ चुके हैं।
आधा शहर हो चुका है सील
कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के कारण लगातार नए हॉटस्पाट बनाए जा रहे हैं। गुरुवार तक शहर में दस हॉटस्पाट हो चुके थे। यह संख्या शुक्रवार को और बढ़ जाएगी। कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद उन इलाकों को 250 मीटर के दायरे में सील कर दिया जा रहा है।
कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद तत्काल इलाके को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग के जरिए संक्रमित मरीजों को चिह्नित करने का प्रयास चल रहा है। जब तक लोग खुद नहीं मानेंगे तब तक उन्हें संक्रमण से नहीं बचाया जा सकता। थोड़ी सी लापरवाही लोगों के लिए समस्या खड़ी कर देगी। अभी तक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोई भी वैक्सीन तैयार नहीं हो सकी है। -डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
कम केस में भी मौतें ज्यादा
-159 संक्रमित मरीजों में 10 गंवा चुके हैं जान
प्रतापगढ़। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पड़ोसी जनपदों के मुकाबले काफी कम है, लेकिन मौतों का आंकड़ा ज्यादा है। यह स्थिति चिंताजनक है।
प्रतापगढ़ जिले में दूसरे जनपदों के मुकाबले मरीज कम मिले हैं, मगर मौत का आंकड़ा पड़ोसी जनपद अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर से अधिक है। अब तक दस कोरोना संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। जबकि 113 मरीज स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। कोडिव एल वन व एल टू अस्पतालों में 32 लोगों का उपचार चल रहा है। प्रयागराज, अमेठी, जौनपुर में बेल्हा से दोगुना संक्रमित मरीज हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का प्रतिशत कम है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के पीछे क्या कारण है इसके बारे में न तो चिकित्सक बता पा रहे हैं और न ही स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसर।
इनसेट---------
दुकानदारों की नहीं हो सकी जांच
शासन ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिया है कि व्यापारियों के साथ टैक्सी और बस चालकों का सैंपल लेकर जांच कराई जाए, मगर स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैँ। शहर के दुकानदारों की भी अभी जांच नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट------
खानापूर्ति के लिए अस्पताल में लगा है वेंटीलेटर
जिला अस्पताल में वेंटीलेटर की व्यवस्था जरूर की गई है, लेकिन मरीजों को जरूरत पड़ने पर प्रयागराज रेफर कर दिया जा रहा है। ऐेसे में मरीज परेशान होते हैं। जिले के आला अधिकारी इससे अनजान बने रहते हैं। जिला अस्पताल में कोविड एलटू वार्ड भी बना है। इस वार्ड में अभी तक वीआईपी मरीजों को ही रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें