फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को भी शिकार बना रहा है कोरोना

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को भी कोरोना अपना शिकार बना रहा है। कोरोना से होने वाली मौतों में 50 साल से कम उम्र वाले भी शामिल हैं। जिले में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है इनमें से सात लोग 50 वर्ष से कम उम्र के थे।
विज्ञापन

संक्रमण की रफ्तार जिले में बढ़ती जा रही है। शहरी क्षेत्र के लोग अधिक संक्रमित हो रहे हैं।
जिले में कोरोना से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 50 साल से कम उम्र के लोग 70 फीसदी है। शहर के दहिलामऊ के रहने वाले बुजुर्ग पुरुष, पल्टन बाजार की वृद्धा और कुंडा में बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है। इसके अलावा उन सात लोगों की मौत हुई है जिनकी उम्र तीस से लेकर पचास के करीब थी। अभी तक यह माना जा रहा था कि कोरोना बुजुर्ग व बच्चों को सबसे अधिक गिरफ्त में ले रहा है। कैंसर, किडनी, लीवर, डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से पहले से पीड़ित लोगों के लिए खतरा ज्यादा है, लेकिन कोरोना से अभी तक होने वाली मौतें गवाह हैं कि जो लोग हाईरिस्क श्रेणी में नहीं हैं उन्हें भी कोरोना वायरस अपनी चपेट में ले रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में नवजात से लेकर बुजुर्ग तक आ रहे हैं।
सभी को बरतनी होगी सावधानी
कोरोना हर उम्र के लोगों के लिए खतरा बन चुका है। कम उम्र वाले कई मरीजों में पहले से कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन संक्रमित लोगों के फेफड़े ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। जिसकी रिकवरी नहीं हो सकी। इसलिए हर उम्र के लोगों को बचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. अरविंद श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें