बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के राजकीय कृषि बीज भंडार के सामने कृषक जागरुकता कार्यक्रम में जुटे कि
फसल अवशेष प्रबंधन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को कृषि विभाग ने जागरूकता रैली निकाली। किसानों को पराली न जलाने और उसके प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार यादव ने ब्लॉक परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने बताया कि पराली जलाने पर जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही खेत की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है। पराली को खेत में ही सड़ाकर खाद बनाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। इस मौके पर कृषि प्रभारी कमालुद्दीन, एडीओ कृषि अजीत प्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, उपेंद्र सिंह, असलम खान, रोहित सिंह, राम सचिव तिवारी मौजूद रहे।