रानीगंज में डेंगू से मृत नौशाद। फाइल फोटो
- फोटो : PRATAPGARH
बुखार की चपेट में आने से एक प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सप्ताह भर पहले युवक परीक्षा देने के लिए कानपुर गया था।
रानीगंज थाना क्षेत्र के भागीपुर लिलहा निवासी नौशाद (25) पुत्र नासिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। बीते सप्ताह वह परीक्षा देने के लिए कानपुर गया था। घर लौटने के बाद उसे बुखार आने लगा। परिजनों का कहना है कि एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। चिकित्सक ने दवा देकर नौशाद को घर भेज दिया। सोमवार देर रात उसकी हालत बिगडने लगी।
अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। इस बारे में सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव का कहना है कि जिले में किसी की डेंगू से मौत की खबर नहीं है। मेडिकल कॉलेज या फिर किसी सरकारी अस्पताल से इस तरह की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।