फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रुपये का सिक्का न लेने पर खानी पड़ी हवालात की हवा

Sat, 15 Jul 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक रुपये का सिक्का न लेना एक दुकानदार को उस समय भारी पड़ गया जब एक ग्राहक ने फोन करके पुलिस को बुला लिया। लालगंज पुलिस दुकानदार को थाने लेकर चली गई। रातभर थाने में बैठाए रखा। सुबह होने पर ऐसी गलती न करने का सबक सिखाते हुए जुर्माना भी वसूला।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अजगरा बाजार में कल्लू पुत्र डंगरू की चाय और नाश्ता की दुकान है। बाजार में ही मोहम्मद खालिक ने किराना स्टोर खोल रखा है। गुरुवार को एक ग्राहक दोनों दुकानों पर पहुंचा और सामान लेने के बाद एक रुपये के सिक्कों से भुगतान करने लगा। इस पर दोनों दुकानदारों ने एक रुपये का सिक्का बंद होने की बात कहकर उसे सामान देने से इनकार कर दिया। इस पर ग्राहक रोशनलाल ने तत्काल डायल 100 को फोन करके इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों दुकानदारों को थाने लेकर चली गई। यहां रात भर बैठाकर रखी और सुबह होने पर ऐसी गलती न करने की हिदायत देते हुए सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ा। इससे बाजार के अन्य दुकानदार भी अब एक रुपये का सिक्का लेने से इनकार करने की जगह सामान देना शुरू कर दिए हैं।

इन दिनों बेल्हा में एक रुपये का सिक्का बंद होने की अफवाहों ने जोर पकड़ रखा है। छोटे से बड़े दुकानदार तक एक रुपये का सिक्का लेने से इनकार कर रहे हैं। इसे लेकर आए दिन ग्राहकों के साथ उनकी नोकझोंक हो रही है। हालांकि सरकार की तरफ से ऐसा कहीं कोई आदेश नहीं आया है और न ही बयान जारी किया गया। अफवाहों के चलते दुकानदारों और व्यापारियों ने एक रुपये के सिक्के लेने बंद कर दिए हैं। जबकि एसबीआई के चीफ मैनेजर भी साफ कह रहे हैं कि एक रुपये के सिक्के लेने से इनकार करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें