फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जीआईसी परिसर में शुरू हुआ मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण

विज्ञापन
जीआईसी में बनाया जा रहा इंडोर स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
जिले के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से शहर के जीआईसी परिसर में मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया है। इंडोर स्टेडियम में बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस समेत अन्य खेल हो सकेंगे। करीब पांच करोड़ की लागत से 2,500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्टेडियम के निर्माण की जिम्मेदारी सीएनडीएस को मिली है। शासन ने दो करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। जीआईसी के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी ने बताया कि स्टेडियम बनने से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को फायदा होगा। युवाओं को भी मदद मिलेगी। बताया कि शहर के मीराभवन स्थित स्टेडियम का मैदान छोटा होने के कारण खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने में परेशानी होती है। इंडोर स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

यह होंगी सुविधाएं
इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल कोर्ट बनाया जाएगा। साथ ही उच्च गुणवत्ता वाली लाइटिंग, लकड़ी व सिंथेटिक फर्श बनाई जाएगी। दर्शकों के बैठने के लिए गैलरी, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम और जिम की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें