मां बेल्हादेवी जंक्शन पर एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। 13 मीटर चौड़े और 200 मीटर लंबे इस फुट ओवरब्रिज के फाउंडेशन के लिए एक और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर गड्ढा खोदा गया है।
मां बेल्हादेवी जंक्शन के उत्तरी क्षोर पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण न होने के कारण लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनों में पीछे बैठे यात्रियों को परेशानी होती है। उन्हें रेलवे ट्रैक पार कर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों के साथ दिव्यांगों को होती है। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि जीआरपी थाने के ठीक सामने एक से पांच नंबर प्लेटफार्म पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो गया है। इसी के बगल में स्वाचालित सीढ़ी तैयार की जाएगी।
मेगा ब्लॉक लेकर तीसरे दिन भी हुआ ट्रैक दोहरीकरण का कार्य
मां बेल्हादेवी जंक्शन से लेकर गौरा स्टेशन तक ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। गौरा से सुवंसा तक ट्रैक बिछाने के लिए मेगा ब्लॉक लिया गया। जिस वजह से ट्रेनों का आवागमन ठप रहा।
मां बेल्हादेवी जंक्शन से जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते कार्यदायी संस्था ने मेगा ब्लॉक ले रखा है। तीसरे दिन रेलवे ने ट्रैक दोहरीकरण कराया। साथ ही स्टेशन के प्लेटफॉर्म और रास्ते में पड़ने वाली क्रॉसिंग की कमियां दूर की। सोमवार को गौरा स्टेशन तक ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा होने की संभावना है।
1