स्थानीय क्षेत्र के डुहिया गांव से निकली बकुलाही नदी पर जल्द पुल का निर्माण कराया जाएगा। गुरुवार को नाले के पास पहुंचे विधायक संगमलाल गुप्ता ने ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया। गुरुवार को सदर विधायक संगमलाल गुप्ता नदी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस बीच स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। लोगों को सदर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द यहां पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा।