संग्रामगढ़ कस्बे में दिवाली पर व्यापारियों ने ड्यूटी पर तैनात सिपाही और चालक पर वसूली की शिकायत राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा से की थी। व्यापारियों का आरोप है कि सिपाही विवेक मिश्र व चालक अमित सिंह वसूली करते हैं। राज्यसभा सदस्य ने एसपी को मामले की जानकारी दी। एसपी दीपक भूकर ने सिपाही और चालक को लाइन हाजिर कर जांच सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी को सौंप दी। एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।