फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने बोला हल्ला

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय से मंहगाई के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जनों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी पट्टी को सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद वक्ताओं ने भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कहा कि सरकार जानबूझकर महंगाई को नियंत्रण नहीं कर रही है। आम जनता से दाल व सब्जी दूर होती जा रही है। गरीबों की थाली से आलू-प्याज गायब हैै। महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन से लोग बेरोजगार हो चुके हैं। बहुत से परिवार आज भूखे रहकर एक वक्त का खाना खा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान दोहरी मार झेल रहा है। किसानों के खेत में तैयार धान की फसल रोग लग जाने से पैैदावार की मार झेल रहे थे। किसान आर्थिक तंगी की वजह से बिल दे नहीं पा रहे हैं वहीं किसानों ये बिजली बिलों की जबरन वसूली हो रही है। इस मौके पर डा. वीके सिंह, यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष तिवारी, वेदांत त्रिपाठी, सलीम उल्ला राइन, शिवम मिश्र, शेर अली, केके शुक्ला, यासमीन बानो समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें