अंबेडकर चौराहे से किसान समस्याओं को लेकर जुलूस निकाल प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
किसानों का बिजली बिल माफ करने और उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।
शनिवार को कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि किसानों की उपज का उचित मूल्य देने का दावा करने वाली केंद्र सरकार काले कानून बनाकर किसानों को छलने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने किसानों का बिजली का बिल माफ करने और किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित सीआरओ को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रमोद पाल, संतोष तिवारी, वेदांत तिवारी, वीके सिंह, सलीमउल्ला, करुण पांडेय, सुधीर तिवारी, मनोज पांडेय, हरिश्चंद्र सरोज, दिनेश मिश्र प्रमुख रुप से मौजूद रहे।