आतंकी हमले रोकने में बीजेपी सरकार नाकाम
जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का कहना है, ''यह गंभीर चिंता का विषय है। बीजेपी सरकार ने कहा था कि नोटबंदी के बाद आतंकवाद खत्म हो जाएगा, फिर उन्होंने कहा कि अनुच्छेद हटने के बाद 370, आतंकवाद का सफाया होगा, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि वहां आतंकी गतिविधियां बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार आतंकियों की घेराबंदी करने में पूरी तरह से नाकाम है। जानबूझकर जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और सुरक्षा बलों को भी निशाना बनाया जा रहा है।