कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र
आंबेडकर चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ल के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डॉ. डीके शुक्ला, डॉ. रत्नेश जैन, अनिल त्रिपाठी, रामचन्द्र गुप्ता, वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ल, राम शिरोमणि वर्मा, मासूम हैदर, आशिक अली, देवमणि पांडेय मौजूद रहे।
वहीं, लालगंज नगर पंचायत स्थित विधायक आराधना मिश्रा के कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र की अगुवाई में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर संतोष पांडेय, विनय जायसवाल, हृदय नारायण मिश्र, राजू पांडेय, रामू मिश्र, प्रभाकर पाल, रिंकू शुक्ला, पंकज तिवारी, छोटेलाल सरोज, संतोष सिंह मौजूद रहे।
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र