फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयास बेकार, किसानों की फसल चौपट कर रहे आवारा जानवर

विज्ञापन
सदर तहसील में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जुलूस के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। किसानों के खेतों की हरियाली आवारा जानवर चौपट कर रहे हैं, जिला प्रशासन ने आवारा जानवरों को कैद करने के लिए जो इंतजाम किए हैं, वह सब निरर्थक साबित हो रहे हैं। कांग्रेसियों ने मंगलवार को अफसरों से मिलकर किसानों की दशा सुधारने के लिए आवारा जानवरों से मुक्त कराने और फसल की लागत के अनुपात में समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले भर के किसानों की एक-एक समस्याओं को अंकित करके भाजपा के विधायकों और सांसदों को अवगत कराने के बाद मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद रहने वाले अफसरों को मांग पत्र सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र की अगुवाई में रानीगंज तहसील में एसडीएम राहुल यादव को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। सदर तहसील में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में डीएम को मांगपत्र सौंपा।
पीसीसी सदस्य डा. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि खाद, बीज और दवाओं के दामों में बेतहाशा बृद्धि होने से किसानों को लागत नहीं मिल पा रही है। कांग्रेसियों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर अविलंब पूरी करने की मांग की है। इस मौके पर रोहित शुक्ल, लक्ष्मी शंकर मिश्र, प्रेमशंकर द्यिवेदी, सुरेश मिश्र, महेश सिंह, आशुतोष तिवारी, सुधीर तिवारी, सरोज कश्यप,सोनी तिवारी प्रदीप तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें