फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप से चकराया सिर, पारा 44 पार

Sat, 23 May 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पारा 44 के पार पहुंच गया। इससे लोग बेहाल हो उठे। दोपहर के समय चटकती धूप और दिल दहलाने वाली गर्मी ने लोगों का दम निकालकर रख दिया। गर्म पछुआ हवा लोगों को झुलसाती रही। बहुत मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकले। सड़कों पर नाम मात्र के लोग नजर आए। धूप और गर्म हवा की वजह से यात्री काफी परेशान रहे। गर्मी से शौच के लिए गई महिला खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन


सुबह होते ही तीखी धूप लोगों को चुभने लगी। दोपहर 12 बजते-बजते धूप काफी कड़ी हो गई। आसमान से आग की तरह बरसती धूप देख आंखें चकरा रही थीं। धूप की किरणें बदन पर ऐसे लगीं मानों कोई सुई चुभो रहा हो। इतनी चटख धूप के बीच चली पछुआ हवा भी काफी गर्म रही। गर्म हवाएं बदन में आग की लपटों जैसे लग रही थीं। गर्मी से परेशान लोग शहर के अंबेडकर चौराहा, भंगवाचुंगी, अंबेडकर चौराहा, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास छांव की तलाश करते रहे। कोई चाय तो कोई पान की दुकान पर बस छूटने का इंतजार कर रहा था। सनई अनुसंधार केन्द्र के सुरेन्द्र प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार सबसे ज्यादा गर्म दिन था।

 सुबह का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दोपहर का टंप्रेचर 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आग सी बरसती धूप से बचने के लिए मजबूरी में घर से बाहर निकले लोग धूप में गमछे से पूरा चेहरा व सिर ढके रहे। अधिकांश महिलाएं दुपट्टे व साड़ी से मुंह बांधे रहीं। कंधई थाना क्षेत्र के कोटियाही गांव की धर्मादेवी (40) खेत की तरफ दोपहर के समय शौच को गई थी। लौटते समय तेज धूप व गर्मी से बेहाल होकर खेत में बेहोश होकर गिर पड़ी। खबर परिजनों को मिली तो वे उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें