फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुत्तों के हमले में जख्मी हिरन की हालत सुधरी

Thu, 07 Dec 2023 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज में घायल हिरन के स्वास्थ्य की जानकारी लेते वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्र।
विज्ञापन
असैनापुर में कुत्तों में हमले से लहूलुहान हुए हिरन के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा है। गंभीर रूप से जख्मी हिरन ने दूसरे दिन चारा खाया और पानी पिया। बुधवार की सुबह कछार से भटकता हुआ पाढ़ा प्रजाति का एक हिरन लालगंज के असैनापुर में बस्ती के करीब पहुंच गया था। यहां बस्ती के आवारा कुत्तों ने उसे नोच कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों ने हिरन की जान बचाई, जिसके बाद वनकर्मी उसे लेकर वन विभाग के दफ्तर में आ गए। यहां वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्रा की देखरेख में पशु चिकित्साधिकारी ने घायल हिरन का उपचार किया। रात भर हिरन बिना कुछ खाए-पिये सुस्त होकर एक जगह बैठा रहा। बृहस्पतिवार को सुबह हिरन की हालत में सुधार दिखाई दिया। हिरन ने पानी पिया और पर्याप्त चारा भी खाया। लालगंज वन क्षेत्राधिकारी एसपी मिश्रा ने बताया कि उपचार के बाद हिरन अब ठीक है। दो- तीन दिन में पूरी तरह से स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें