प्रदेश के औद्योगिक विकास प्राधिकरण मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयागराज के सोरांव से कुंडा तहसील के राय असकरनपुर तक सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण की हकीकत खंगाली। उन्होंने इसका निर्माण दिसंबर 2024 तक पूरा करने का निर्देश दिया । जिससे जनवरी 2025 से लगने वाले महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं के लिए रास्ता खुल सके। इस दौरान कैंप मैनेजर ललित मोहन, नरेंद्र शुक्ला, अनिल सोरेन, धनंजय सिंह, मनोज, राजवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।