फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: निरीक्षण में मिलीं खामियां, निरस्त हुआ कोटा

Sun, 11 Aug 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी तहसील क्षेत्र स्थित आमीसराय सैफ खां का कोटा पूर्ति विभाग की टीम ने निरीक्षण के बाद निरस्त कर दिया। ग्रामीणों ने राशन की दुकान में की जा रही अनियमितता की शिकायत पूर्ति निरीक्षक से की थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक शिव कुमार मिश्र और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पंकज सिंह ने कोटेदार धीरज शर्मा के राशन के दुकान की जांच की थी। निरीक्षण में कमियां मिलने पर 29 जुलाई को कोटेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया। मगर, कोटेदार ने स्पष्टीकरण नहीं दिया इसके बाद पांच अगस्त को उसका कोटा निरस्त कर दिया गया। उपभोक्ता उर्मिला, ज्ञानमती, सुशीला, उर्मिला सहित 22 उपभोक्ताओं राशन की दुकान में अनियमितता के खिलाफ अपना बयान दिया था। कोटे को बगल के गांव दाउदपुर के कोटे से संबद्ध कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान कोटे में राशन वितरण और स्टॉक में अनियमितता पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें