फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: गोशाला में अव्यवस्था की शिकायत, डीएम ने लगाई फटकार

विज्ञापन
रानीगंज में आयोजित समाधान दिवस पर ​शिकयतें सुनते डीएम अ​​भिषेक पांडेय। संवाद
विज्ञापन
रानीगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 200 शिकायतें आईं। इसमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे एसडीएम अनुराग सिंह, सीओ प्रशांत राज, तहसीलदार अंकित सिंह ने शिकायत सुननी शुरू की। दोपहर 12:35 बजे डीएम अभिषेक पांडेय पहुंच गए। एक घंटे तक लोगों की शिकायतें सुनीं। पचरास गांव के शिव बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में सरकारी भूमि पर बन रहे पार्क का निर्माण कुछ लोगों ने रोक दिया गया।
डीएम ने ईओ नगर पंचायत महेंद्र सिंह पटेल को दो दिन के अंदर निर्माण शुरू कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। देवगढ़ कमासिन के ग्रामीणों ने गांव में स्थित गोशाला में अव्यवस्था की शिकायत की। डीएम ने बीडीओ गौरा को फटकार लगाई और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दमदम गांव के कमलेश पटेल ने गांव में जमीन के फर्जी आवंटन की शिकायत एसडीएम से की। डीएम ने जांच के निर्देश दिए। विष्णुपुर गांव की मधु सिंह ने लेखपाल पर आय प्रमाणपत्र में गलत रिपोर्ट लगाने की शिकायत की। गौरा पूरेबदल के श्यामलाल ने राशन कार्ड न होने की शिकायत की। इस पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया। करीब डेढ़ बजे डीएम सभागार से निकले तो फरियादियों ने बाहर भी उनसे शिकायतें कीं।
विज्ञापन

लालगंज में आठ शिकायतों का निस्तारण
तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता में 135 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से आठ का ही मौके पर समाधान करा दिया गया। अन्य शिकायतें विभागों को भेजी गई हैं। वहीं कुंडा तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 179 शिकायतें आईं। आठ का निस्तारण किया गया।

रानीगंज में आयोजित समाधान दिवस पर शिकयतें सुनते डीएम अभिषेक पांडेय। संवाद

रानीगंज में आयोजित समाधान दिवस पर शिकयतें सुनते डीएम अभिषेक पांडेय। संवाद

रानीगंज में आयोजित समाधान दिवस पर शिकयतें सुनते डीएम अभिषेक पांडेय। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें