सीएम ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा को जांच का आदेश दिया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील गोयल ने सीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि कोरोना काल में निष्प्रयोज्य एवं जर्जर भवन में सौ मरीजों के फर्जी बेड की उपलब्धता दिखाकर सरकारी धन का गबन किया गया।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील गोयल ने पूर्व सीएमओ डॉ. अरविंद श्रीवास्तव के खिलाफ सीएम से शिकायत की है। उन्होंने पूर्व सीएमओ पर कोरोना काल के दौरान शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सीएम ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा को जांच का आदेश दिया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील गोयल ने सीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया है कि कोरोना काल में निष्प्रयोज्य एवं जर्जर भवन में सौ मरीजों के फर्जी बेड की उपलब्धता दिखाकर सरकारी धन का गबन किया गया।
जबकि उस भवन में मरीजों के लिए 60 बेड की ही क्षमता है। उसी भवन में मानकविहीन ऑक्सीजन मेनिक्योर पाइप की स्थापना कराई गई है। नवीन भवन दिखाकर फर्जी बिलों का भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है।